Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 – पंचायत चुनाव के कारण बदलेंगी परीक्षा की तारीख?

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026: राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्र इन दिनों अपनी अर्धवार्षिक परीक्षाओं (Half Yearly Exams) की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है “क्या नवंबर माह तक चलने वाले चुनाव के बीच परीक्षाएं समय पर हो पाएंगी?”

अगर आप भी Rajasthan Half Yearly Exam Time Table का इंतजार कर रहे हैं, तो आइये इस पूरे गणित को आसान भाषा में समझते हैं की राजस्थान के स्कूलों में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा कब तक होने की सम्भावनाये है

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 – Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan Half Yearly Exam 2026-27
शैक्षणिक सत्र2026-27
निर्धारित परीक्षा अवधि15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026
प्रमुख कक्षाएं9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं
Panchayat Election Date23 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न चरण
परीक्षा प्रकारHalf Yearly / अर्धवार्षिक परीक्षा
Detailed Time TableStill Pending
Exam Date Changeआधिकारिक आदेश का इंतजार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

🔴 Rajasthan Half Yearly Exam 2026 Latest Update

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर 2026 को होंगे। वहीं पंच और सरपंच के चुनाव 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।

शिविरा पंचांग के अनुसार राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की अवधि 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में पंचायत चुनाव और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीखों में टकराव की स्थिति बन रही है। फिलहाल परीक्षा स्थगित या संशोधित करने को लेकर आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

Shivira Panchang 2026-27: Current Half Yearly Exam Dates

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर (Shivira Panchang) के अनुसार कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की अवधि 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित है और 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक का दीपावली अवकाश घोषित किया गया है।

विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के हिसाब से अर्धवार्षिक की परीक्षाओं में अब ज्यादा दिन शेष बचे नहीं, लेकिन क्या राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के चलते एग्जाम हो पाना संभव है?

नवंबर माह तक पंचायत चुनाव: परीक्षा करवाना कितना संभव?

राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं (सरपंच, उपसरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति) के चुनाव 15 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूरे करवाए जाने हैं।

इस स्थिति में अक्टूबर में परीक्षाएं करवाना शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन दोनों के लिए एक नामुमकिन सा काम साबित हो सकता है, क्योंकि:

  • स्कूल बनते हैं पोलिंग बूथ: राज्य के ज्यादातर मतदान केंद्र सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में ही बनाए जाते हैं। चुनाव से कई हफ्तों पहले वहां सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
  • शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी: परीक्षाओं का संचालन करने वाले शिक्षक ही चुनाव में पोलिंग ऑफिसर और BLO बनते हैं। ट्रेनिंग से लेकर मतदान तक शिक्षक पूरी तरह चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहते हैं।
  • दीपावली की छुट्टियां: 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक दीपावली का पहले से ही अवकाश घोषित किया गया है।

ऐसे माहौल में 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित करवाना व्यावहारिक रूप से काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Previous Years RBSE Half Yearly Exam Dates

यदि पिछले दो-तीन सालों के पैटर्न को देखें, तो राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में ही कराई जाती रही हैं:

  • सत्र 2025-26 (पिछला साल): जिला समान परीक्षा योजना के तहत परीक्षाएं 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थीं।
  • सत्र 2024-25: शीतकालीन सत्र में परीक्षाएं 14 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थीं।

तो हमें ये पिछले वर्षों का रिकॉर्ड यह बताता है कि इस बार भी अर्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के अंत में करवाई जा सकती है जो की विभाग और छात्रों दोनों के लिए सुविधाजनक होगी।

क्या Rajasthan Half Yearly Exam 2026 पोसपोंड होगी?

पंचायती राज चुनाव की तारीखें अर्द्धवार्षिक परीक्षा की निर्धारित अवधि से टकरा रही हैं, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। हालांकि, अभी तक परीक्षा पोसपोंड करने या नई तारीख घोषित करने का आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है।

इसलिए विद्यार्थियों को फिलहाल अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए और नई जानकारी के लिए शिक्षा विभाग तथा शाला दर्पण की आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए। आधिकारिक संशोधित Time Table जारी होने के बाद इसी पेज पर नई तारीखें अपडेट की जाएंगी।

How to Check Rajasthan Ardhwarshik Pariksha Time Table

राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सीधे तरीकों को अपना सकते हैं:

  • स्कूल नोटिस बोर्ड: परीक्षाओं का विस्तृत विषयवार कार्यक्रम (Date Sheet) अंतिम रूप से तैयार होते ही सबसे पहले आपके विद्यालय के सूचना पट्ट (Notice Board) पर चस्पा कर दिया जाता है।
  • कक्षा अध्यापक या संस्था प्रधान से संपर्क: परीक्षा की दोनों पारियों (Morning & Evening Shift) के सही समय और अपने वर्ग (Arts, Science, Commerce) के विषयों की सटीक तिथियों की पुष्टि अपने स्कूल से सीधे कर सकते हैं।
  • शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in): शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े सामान्य दिशा-निर्देश और दिशा-सारणी के सर्कुलर अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें ‘Orders & Notifications’ सेक्शन में जाकर देखा जा सकता है।
  • व्हाट्सऐप/टेलीग्राम ग्रुप: जैसे ही परीक्षा का आधिकारिक टाइम टेबल और विषयवार PDF जारी होगा, उसे सबसे पहले हमारे सोशल मीडिया ग्रुप्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे हमारे ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

Tips and Advice for Students

जब तक शिक्षा निदेशालय की ओर से तारीखें बदलने का कोई आधिकारिक आदेश (Official Notification) जारी नहीं होता, तब तक आप अपनी पढ़ाई की रफ्तार धीमी न करें। अपने सिलेबस को अक्टूबर के हिसाब से ही पूरा करते रहें। अगर तारीखें आगे बढ़ती हैं, तो इसे अतिरिक्त रिविजन का मौका समझकर फायदा उठाएं।

आधिकारिक घोषणाओं के लिए शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) या अपने स्कूल प्रशासन के संपर्क में रहें।

Ardhwarshik Pariksha Time Table Pdf

Half Yearly Exam Time Table PdfSoon
Half Yearly Exam Model Paper PdfClick Here
Half Yearly Exam की लेटेस्ट अपडेट तुरंत पायेंJoin Whatsapp Now
Get Latest UpdateJoin Telegram

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q.1 :- Rajasthan Half Yearly Exam 2026 की आधिकारिक तारीखें क्या हैं?

उत्तर :- शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के मध्य निर्धारित की गई हैं। लेकिन पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद परीक्षा की तारीखों में बदलाव होगा या नहीं, इसकी स्थिति शिक्षा विभाग के अगले आदेश के बाद स्पष्ट होगी।

Q.2 :- क्या पंचायत चुनाव के कारण Rajasthan Half Yearly Exam 2026 पोसपोंड होगी?

उत्तर :- पंचायत चुनाव और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की निर्धारित तारीखों में overlap होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अभी तक परीक्षा स्थगित करने या नई तारीख जारी करने का आधिकारिक आदेश नहीं आया है। इसलिए अंतिम निर्णय शिक्षा विभाग के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।

Q.3 :- कक्षा 9वीं से 12वीं की परीक्षाएं किन किन Shift में आयोजित की जाती हैं?

उत्तर: परीक्षाएं आमतौर पर दो पारियों में होती हैं—पहली पारी (Morning Shift) सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पारी (Evening Shift) दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक।

Q.4 :- राजस्थान हाफ इयरली एग्जाम का टाइम टेबल सबसे पहले कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर :- Half Yearly Exam Time Table जारी होते ही सबसे पहले पीडीएफ पाने के लिए आप हमारे WhatsApp चैनल और Telegram ग्रुप से जुड़ सकते हैं, या सीधे अपने स्कूल के सूचना पट्ट (Notice Board) पर देख सकते हैं।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join