Rajasthan VDO Bharti 2027: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती

Rajasthan VDO Bharti 2027: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। Rajasthan VDO Bharti 2027 (राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती) को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गांवों के विकास की धुरी माने जाने वाले ग्राम सेवक यानी VDO पद पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित होने वाला है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए राज्य के ग्रामीण इलाकों में लगभग 4,000 रिक्त पदों को भरा जा सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के बयानों और कैलेंडर के संकेतों से साफ है कि मुख्य परीक्षा जुलाई 2027 के आसपास आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए योग्यता, चयन परीक्षा, आवेदन तिथि और सम्बंधित पूरी जानकारी नीचे दी है।

DetailsInformation
Recruitment NameRajasthan VDO Bharti 2027
Post NameVillage Development Officer
DepartmentRural Development & Panchayati Raj Department
Recruitment BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Job LocationRajasthan
Total Vacancies4000+
Application ModeOnline
Educational QualificationGraduation + Required Computer Qualification
Selection ProcessWritten Examination & Document Verification
Exam ModeOffline (OMR Based)
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

अगर आप भी इस नौकरी को पाना चाहते हैं, तो अभी से कमर कस लें क्योंकि इसमें शामिल होने के लिए CET (समान पात्रता परीक्षा) पास करना अनिवार्य है।

राजस्थान VDO की भर्ती कब आएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को ग्राम विकास अधिकारी के करीब 4,000 पदों की अभ्यर्थना मिलने की जानकारी है। बोर्ड इन पदों की जांच कर रहा है। राजस्थान VDO भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना बताई गई है। हालांकि, अभी आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन की तारीख घोषित नहीं हुई है।

Rajasthan VDO Bharti 2027 Important Dates

Rajasthan VDO Recruitment 2027 की महत्वपूर्ण तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं। भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि की जानकारी मिलेगी।

EventDate
Official NotificationFebruary 2027
Online Application Start DateFebruary 2027
Last Date to ApplyMarch 2027
Fee Payment Last DateMarch 2027
Admit Card Release DateBefore Examination
Written Exam DateJuly / August 2027
Answer Key Release DateAfter Examination
Result DeclarationNot Announced

Rajasthan VDO Eligibility Criteria 2027

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पिछली भर्ती के अनुसार इसमें स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित योग्यता भी जरूरी थी।

Educational Qualification

पिछली VDO भर्ती के आधार पर उम्मीदवार के पास निम्न में से निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।
  • कंप्यूटर से संबंधित मान्य डिप्लोमा या प्रमाण पत्र।
  • RS-CIT, O Level, COPA या अन्य निर्धारित कंप्यूटर योग्यता, यदि संबंधित भर्ती विज्ञापन में मान्य हो।

इसके अलावा इसमें शामिल होने के लिए CET (समान पात्रता परीक्षा) Graduation Level पास करना अनिवार्य है। वर्ष 2026 की भर्ती में CET Graduation Level 2024 में योग्य घोषित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे।

Rajasthan VDO Age Limit 2027

Rajasthan VDO Bharti 2027 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा भर्ती विज्ञापन में निर्धारित की जाएगी।

पिछली भर्तियों के आधार पर सामान्य रूप से आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के आसपास रही है। हालांकि आयु की गणना किस तारीख से होगी और किन वर्गों को कितनी छूट मिलेगी, यह 2027 के नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट।
  • राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि और श्रेणी के अनुसार आयु सीमा जरूर जांच लेनी चाहिए।

Rajasthan VDO Application Form 2027

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। पिछले भर्ती चक्र में उम्मीदवारों ने SSO ID और RSSB Recruitment Portal के माध्यम से आवेदन किया था।

2027 में भी आवेदन प्रक्रिया इसी तरह होने की संभावना है।

Rajasthan VDO Online Form कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. इसके बाद Recruitment Advertisement सेक्शन में जाएं।
  3. Rajasthan VDO Bharti 2027 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  4. SSO Portal पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  5. Recruitment Portal में जाकर VDO Recruitment के Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज और फोटो से संबंधित निर्देशों का पालन करें।
  8. निर्धारित आवेदन शुल्क या OTR शुल्क जमा करें, यदि लागू हो।
  9. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके Final Submit करें।
  10. आवेदन क्रमांक प्राप्त होने के बाद फॉर्म का प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें कि केवल फॉर्म का Preview देखना आवेदन जमा होना नहीं माना जाता। Final Submit करने के बाद Application ID जरूर प्राप्त करें।

Rajasthan VDO Application Fees 2027

राजस्थान सरकार की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू होने के बाद से अब उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ता। अगर आपने अपनी SSO ID पर एक बार OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो आप इस भर्ती के लिए बिल्कुल निःशुल्क आवेदन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने पहली बार OTR करना है, उनके लिए शुल्क इस प्रकार रहेगा:

श्रेणीOTR शुल्क
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600
राजस्थान के गैर-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC/ST₹400
दिव्यांग उम्मीदवार₹400

नोट: जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR शुल्क जमा कर रखा था, उनसे दोबारा शुल्क नहीं लिया गया था।

Rajasthan VDO Selection Process 2027

राजस्थान VDO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। पिछली भर्ती के आधार पर चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल रहे हैं:

  1. CET Graduation Level की निर्धारित पात्रता।
  2. लिखित प्रतियोगी परीक्षा।
  3. परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची।
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)।
  5. अंतिम चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया।

Rajasthan VDO Exam Pattern 2027

Rajasthan VDO परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न समझना जरूरी है। इससे उन्हें यह पता चलता है कि परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जा सकते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। 2026 की आधिकारिक भर्ती के परीक्षा पैटर्न के अनुसार:

विवरणजानकारी
कुल प्रश्न160
कुल अंक200
परीक्षा समय3 घंटे
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
परीक्षा माध्यमOMR आधारित
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प A, B, C, D और E दिए जायेंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना हो तो E विकल्प भरना होगा। निर्धारित नियमों के अनुसार कोई भी विकल्प नहीं भरने पर 1/3 अंक काटे जायेंगे। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरने पर अभ्यर्थी को अयोग्य कर दिया जायेगा।

Rajasthan VDO Syllabus 2027

Rajasthan VDO परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान के साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भूगोल, कृषि और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। सिलेबस के अनुसार विषयवार अंक विभाजन इस प्रकार है:

विषयनिर्धारित अंक
भाषा ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी)50
गणित30
सामान्य ज्ञान20
भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन30
राजस्थान के संदर्भ में कृषि एवं आर्थिक विकास30
राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति30
बेसिक कंप्यूटर10
कुल200

1. सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

  • संधि और समास
  • पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियां
  • वाक्य शुद्धि एवं शब्द शुद्धि
  • अंग्रेजी ग्रामर
  • पैसेज आधारित प्रश्न

2. गणित

  • प्रतिशत और औसत
  • लाभ-हानि एवं छूट
  • अनुपात और समानुपात
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय और दूरी
  • क्षेत्रफल एवं ज्यामिति
  • रैखिक समीकरण

3. सामान्य ज्ञान

  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
  • राजस्थान की प्रमुख घटनाएं
  • सामान्य विज्ञान
  • महत्वपूर्ण संस्थाएं और व्यक्तित्व

4. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन

  • भारत एवं विश्व का भूगोल
  • राजस्थान की जलवायु और मिट्टी
  • नदियां, वन एवं वन्यजीव
  • राजस्थान के खनिज संसाधन
  • जनसंख्या एवं पर्यावरण

5. कृषि एवं आर्थिक विकास

  • राजस्थान की प्रमुख फसलें
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं
  • कृषि आधारित उद्योग
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था
  • पंचायती राज संस्थाएं
  • राजस्थान की आर्थिक योजनाएं

6. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति

  • राजस्थान का मध्यकालीन इतिहास
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • राजस्थान की लोक संस्कृति
  • लोक देवता एवं लोक देवियां
  • लोक नृत्य एवं संगीत
  • मेले और त्योहार
  • राजस्थानी हस्तकलाएं एवं बोलियां

7. बेसिक कंप्यूटर

  • कंप्यूटर की विशेषताएं
  • RAM और ROM
  • हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • MS Word, Excel और PowerPoint

उम्मीदवारों को इन विषयों के साथ राजस्थान की समसामयिक घटनाओं पर भी नियमित ध्यान देना चाहिए। नया सिलेबस जारी होने के बाद उसी के अनुसार अपनी तैयारी में बदलाव करें।

Rajasthan VDO Bharti 2027 Important Links

Important LinksLink
Official NotificationAvailable Soon
Online Application FormAvailable Soon
Apply OnlineAvailable Soon
Official WebsiteClick Here
Rajasthan SSO PortalClick Here

Note: भर्ती से संबंधित लिंक RSSB द्वारा जारी होने के बाद यहां अपडेट किए जाएंगे।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join