CET 12th Level Exam Date 2026: राजस्थान CET 12th लेवल का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) यानी CET 12th लेवल 2026 का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का वक्त आ गया है क्योंकि दिसंबर के पहले ही हफ्ते में एग्जाम होने जा रहे हैं।

यदि आप भी CET 2026 12th Level की परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो इस लेख में हमने CET 12th Level Exam Date, शिफ्ट टाइम और परीक्षा से सम्बंधित पूरी जानकारी यहां देख सकते है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जारी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)-2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम का लिंक नीचे दिया दिया है।

ParticularsDetails
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
Exam NameCommon Eligibility Test (Senior Secondary Level) – 2026
Advertisement No.08/2026
Exam DatesDecember 1, December 2, and December 3, 2026
Number of Papers01 Paper
Shift 1 Timing (Morning)10:00 AM to 12:30 PM
Shift 2 Timing (Afternoon)03:00 PM to 05:30 PM
Extra Time10 Minutes (to verify OMR bubbles)
OMR Options5 Options (A, B, C, D, and ‘E’ for unattempted questions)
Penalty for Blank Circles1/3 mark deducted per question
Admit Card StatusTo be released soon on the official portal
Official Websitewww.rssb.rajasthan.gov.in

CET 12th Level Exam Date and Time

समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) 2026 का आयोजन 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। यह तीनों दिन दो पारियों में संपन्न होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी निर्धारित तिथि और पारी के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।

इस परीक्षा में कुल 01 प्रश्न पत्र होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पाँचवाँ विकल्प ‘E’ गहरा करना अनिवार्य होगा, और इसके लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अपने मूल पहचान पत्र में 3 वर्ष से अधिक पुरानी फोटो को समय रहते अपडेट करवा लें।

एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड और सख्त चेतावनी

परीक्षा के प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र कब से डाउनलोड होंगे, इसकी जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। किसी को भी डाक के जरिए अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। इसके अलावा, ड्रेस कोड से जुड़े दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड के साथ इन बातों का रखें खास ध्यान:

  • फोटो मिलान है अनिवार्य: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) ले जाना अनिवार्य होगा। सुनिश्चित करें कि आपके एडमिट कार्ड पर छपी फोटो, आपके मूल पहचान पत्र की फोटो और आपके चेहरे से स्पष्ट रूप से मेल खाती हो।
  • ड्रेस कोड की जानकारी: एडमिट कार्ड जारी करने के कार्यक्रम के साथ ही बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए तय किए गए ड्रेस कोड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा वाले दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर छपे सभी निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

CET 12th Level Exam 2026 Important Link

EventLink
CET 12th Level Exam Date & Important InstructionsNotice PDF
CET Admit Card Link Click Here
CET 2026 की सुचना तुरंत पाये Join Whatsapp

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1: राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर) 2026 की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 2: परीक्षा कितने चरणों या पारियों में होगी और इसका समय क्या है?

उत्तर: यह परीक्षा तीनों दिन दो-दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

प्रश्न 3: यदि मैं किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता हूँ, तो OMR शीट में क्या करना होगा?

उत्तर: परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे। यदि आप किसी सवाल को छोड़ना चाहते हैं, तो आपको नीले बॉल प्वाइंट पेन से पाँचवां गोला ‘E’ भरना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: CET 12th लेवल 2026 का एडमिट कार्ड कब और कहाँ से डाउनलोड कर सकेंगे?

उत्तर: प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी। जारी होने के बाद आप इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। डाक से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

Leave a Comment

4+ WhatsApp Join
6+ Telegram Join