Mahila Supervisor Exam Date 2026: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक एग्जाम डेट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (Mahila Supervisor) भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। महिला सुपरवाइजर परीक्षा की तिथि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की संपूर्ण जानकारी यहां देख सकते है।
RSSB Mahila Supervisor Bharti 2026- Highlight
| Particular | Details |
|---|---|
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Mahila Supervisor (महिला पर्यवेक्षक) |
| Advertisement No. | 02/2026 |
| Total Vacancies | 72 |
| Application Start Date | 07 January 2026 |
| Last Date to Apply | 11 February 2026 (Extended) |
| Application Mode | Online |
| Exam Date | 24 July 2026 (Friday) |
| Admit Card | 20 July 2026 (Expected, before exam) |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Selection Process | Written Examination, Document Verification & Medical Examination |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Mahila Supervisor Exam Date 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान वनपाल और लिपिक ग्रेड-I/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा के साथ – साथ महिला पर्यवेक्षक की एग्जाम डेट भी जारी कर दी है। ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार महिला पर्यवेक्षक (Female Supervisor) भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
RSSB Mahila Supervisor Exam City & Admit Card
सामान्यतः RSSB की ओर से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड परीक्षा के 5 से 10 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती की एग्जाम सिटी 15 जुलाई 2026 तक जारी कर दी जाएगी जबकि एडमिट कार्ड 19 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विद्यार्थी राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए महिला सुपरवाइजर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में कितने फॉर्म भरे?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती 2026 के लिए कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी को पूरी हुई थी। इस अवधि में कुल 124143 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी महिला सुपरवाइजर भर्ती में कुल 124143 फॉर्म भरे गए हैं।
महिला सुपरवाइजर का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Notice Board सेक्शन में दिए गए Admit Card for Women Supervisor 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application/Registration Number और Date of Birth दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Note: यही आपको महिला सुपरवाइजर एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है तो एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं। इससे आप बिना एप्लीकेशन नंबर के भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Mahila Supervisor Bharti 2026 Important Link
| Exam Date Notice | Notice |
| Get Latest Update | Join Telegram |

